
उरई । माधौगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में देवर -भामी की मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसको जिला अस्पताल में लाया गया है ।
बडागांव लहार मध्य प्रदेश का निवासी नवाब सिंह ( 35 वर्ष ) अपनी भाभी शीला ( 36 वर्ष ) पत्नी गोटीराम और पत्नी सुषमा ( 31 वर्ष ) को बैठा कर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था । जालौन भिंड अंतर्राज्यीय मार्ग पर गोपालपुरा के पास कुठौंदा से आ रही सेंट्रों कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार पुलिस के पहुँचने तक भाग निकले । प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार में बैठे लोग शराब पिये थे । एक सवार को ज्यादा नशा हो जाने से वह भाग नहीं सका जिसे पकड़ लिया गया । तीनों घायलों को पहले माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया जहाँ नवाब और शीला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सुषमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।





Leave a comment