
उरई । स्टेशन रोड पर शनिवार को मनोकमल होटल और रेस्टोरेंट का शानदार उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । होटल की ओपनिंग हवन पूजन के बीच धार्मिक रीतिरिवाज से हुई । 19 वातानुकूलित सुइट वाले इस होटल की शानदार लोकेशन विजिटरों को आकर्षित करने वाली है इसलिये इसके मालिक आशू चतुर्वेदी ओपनिंग के मौके पर बहुत उत्साहित थे । मेहमानों का स्वागत पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने गर्मजोशी के साथ किया । इस अवसर पर राजीव पाठक ने होटल के कमरों और रेस्टोरेंट को बहुत आरामदायक लेकिन किफायती बताया।





Leave a comment