उरई। मंगलवार को बुढ़वा मंगल होने के कारण शहर के दो प्रमुख हनुमान मंदिरों ठड़ेश्वरी मंदिर और बांसों वाले पुल के समीप स्थित मंशापूर्ण मंदिर पर एक लाख दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने का अंदाजा है। इतने श्रद्धालुओं और उनके वाहनों को व्यवस्थित करने व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को कड़ी व्यूह रचना करनी पड़ी है। स्वयं पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने आज दोनों मंदिरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ सीओ सिटी संतोष कुमार भी थे। हनुमान मंदिरों में बजरंगवली महाराज का बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में विशेष श्रंगार किया गया है। आज से ही दोनों मंदिरों में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। दोनों ही मंदिरों में मेला भी आयोजित होगा जिसमें बच्चों के खेल और खाने-पीने के सामान व पूजा सामग्री की दर्जनों दुकानें लगाईं गई हैं। यातायात व्यवस्था के लिए मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था में डायवर्जन किया गया है और सीसीटीवी कैमरे से आगंतुकों पर निगाह रखने के लिए चुस्त चैबंद व्यवस्था कर दी गई है।






Leave a comment