उरई। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पुलिस अधीक्षक जालौन को दिए गए प्रार्थनापत्र में रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम महतवानी निवासी दीक्षा कुमारी पुत्री राकेश कुमार पटेल ने बताया कि उसकी शादी पांच दिसम्बर 2012 को रामलला पुत्र रामदयाल निवासी भंेड़ कोतवाली कोंच के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में डेढ लाख रुपये नगद, कूलर, फ्रिज, एलसीडी, मोटर साइकिल, दो तोले की सोने की चैन सहित तमाम दान दहेज दिया था। रामलला सफाई कर्मचारी पद पर मंगरौल गड़ेरना माधौगढ में तैनात है। जब वह ससुराल गई तो देखा उसकी पत्नी जिठानी की बात मानता है जिसकी जानकारी उसने अपने माता पिता को बताई। दीक्षा ने बताया कि हमारे घर वालों ने भी पति को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह झगड़ने पर आमादा हो जाता है। घर सास चंदादेवी, जेठ अनूप कुमार, जिठानी विमलेशी दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते है और पूरे परिवार वालों ने उसे एक कमरा दे दिया है। जबकि घर का सारा काम उससे करवाया जाता है। उसने बताया कि डेढ साल की बच्ची उसके पास है। सावन के दो पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब उसका पिता उसे अपने घर लिबा लाया। गुलाबी गिरोह की अंजू शर्मा, रामरती, रानी, ममता, राजकुमारी, गुड्डन, किसन, शांति, गायत्री, सोमवती, छाया, मुन्नी आदि के साथ पुलिस पुलिस अधीक्षक मिली दीक्षा ने ससुराल भिजवाने और हर्जा खर्चा दिलाने की मांग की।

Leave a comment