जालौन-उरई। भाद्रपद मास के अंतिम मंगलवार को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रीराम भक्त हनुमान जी के मंदिर को सजाने का कार्य चल रहा है तोे दूसरी तरफ मंदिरों में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ तथा धार्मिक आयोजनों की आज से शुरूवात हो गयी है।
बुढवा मंगलवार को लेकर नगर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित छोटे बडे, नये प्राचीन श्रीराम भक्त हनुमान जी के मंदिरों को सजाया जा रहा है। फूल पत्तियों के साथ बिजली की झालरों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। नगर के प्राचीन श्री बिरिया खेडा हनुमान मंदिर इस समय भक्तों का आस्था व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। यहां पर 30 हजार भक्तों के भंडारे के साथ 56 भोग सवामनी हवन के साथ विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जनपद के सबसे विशालकाय श्री हनुमान जी के इक्कीस फुट वाले हनुमान मंदिर, अलखिया माता मंदिर व पतंगेश्वर मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान मंदिरों पर आज से ही श्रीरामचरित मानस का अखण्ड पाठ प्रारम्भ हो गया है। श्री बिरिया खेडा हनुमान मंदिर औरैया रोड व श्री वीर बाला जी मंदिर देवनगर चैराहे पर बुढवा मंगलवार के मौके पर मेले का आयोजन होता है। तथा मंदिर में आने वाले प्रत्येक भक्त को प्रसाद वितरित किया जाता है। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित श्री हनुमान मंदिरों को बुढवा मंगलवार को लेकर साफ सफाई के साथ सजाने के साथ पूजा पाठ शुरू हो गयी है। जो मंगलवार को हवन व प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजनों का समापन होगा श्री बिरिया खेडा मंदिर के पुजारी नन्कू मिश्रा तथा श्री वीर बाला जी मंदिर के पुजारी कमलेश जी ने भक्तों से अपील की है कि वह धार्मिक आयोजनों में शारिरिक व मानसिक रूप से उपस्थित होकर धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित करें तथा प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।






Leave a comment