उरई। डकोर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की   गई। महिला ने मामले की तहरीर देकर युवक पर लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

कस्बा डकोर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि निर्दोष राजपूत ने अपने साथियों संग उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान माल की धमकी दी। महिला का आरोप है कि निर्दोष घर में रखे पांच हजार नगद के अलावा सोने, चांदी के जेवरात आदि छीन कर ले गए। भीड़  को आता देख हमलावर वहां से भाग  निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment