
उरई । पुलिस अधीक्षक ने अमरेन्द्र प्रताप ने भ्रष्टाचार के आरोपों में चर्चित हो रहे कदौरा के प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा को आखिरकार लाइन हाजिर कर दिया । कुछ दिनों पहले कुठौंद थानाध्यक्ष पद से हटा कर स्वाट टीम के प्रभारी बनाये गए आनंद कुमार सिंह को कदौरा की बागडोर सौंपी गई है । उन्हे उनकी टीम के हालिया बड़े गुड वर्क का इनाम दिया गया है ।
दूसरी ओर कोंच में कुछ दिन पहले भाजपा के नेता की सवारी के रूप में पहचानी जाने वाली स्कार्पियो में ढाई कुंटल बीफ़ पकड़ा जाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव सिंह को महंगा साबित हुआ । भाजपा के बड़े नेताओं की नाराजगी की वजह से उनको पुलिस कार्यालय बुला लिया गया है । उनके स्थान संतोष सिंह कोंच कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक बना कर भेजे गए हैं ।






Leave a comment