जालौन-उरई। संदिग्ध हालत के चलते नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी शैलेन्द्र सिंह की 25 वर्षीय पत्नी कान्ती देवी को सोमवार को संदिग्ध हालत के चलते मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की माने तो उन्होंने बताया कि उसे सप्ताह से अधिक समय से बुखार आ रहा है। जिसका ईलाज भी कराया गया। कमजोरी के चलते चक्कर आते थे। सुबह जब वह किसी कार्य को लेकर नल चलाने के लिए गये तो उसे अचानक चक्कर आ गये। और उसका सिर हैण्डपंप में लग जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मायके में भी दी गई गुरसरांय के पास ग्राम सिर्वो जिला झांसी से उसके पति और भाई भी आ गये मृतक अपने पीछे 3 साल का एक बच्चा छोड गयी। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुुंची ने पंचनामा भर पोस्र्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता द्वारा अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गयी है। मृतक की शादी केवल 4 साल पूर्व हुयी थी। पुलिस उक्त मामले की छानबीन में जुटी। कोतवाल महाराज सिंह तोमर ने बताया कि उक्त मामले की तहरीर अभी तक नहीं आयी है। मृतक को पोस्र्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment