कोंच-उरई। कोतवाली पुलिस के दरोगा मनोज गुप्ता जब अपने हमराहियों के साथ गस्त पर जा रहे थे।तभी उरई रोड पर मार्कंडेस्वर तिराहा पर उन्हें एक युवक देखकर भागने लगा तभी पुलिस की निगाह भाग रहे युबक पर पड़ी तो दौड़कर उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले आये जहां पकडे गए युबक के पास से 130 ग्राम डाइजोपाम मिला है और जेब से 6440 रुपया नगदी मिली है। पुलिस एनडीपीसी एक्ट के तहत जेल भेज दिया। पकडे गए युबक ने अपना नाम नासिर पुत्र लल्लू निबासी मुहल्ला गिरवर नगर बताया है।पकड़ा गया युबक एक शातिर किस्म का चोर है और कई लोगों के साथ चोरी की घटना घटित कर चुका है।

Leave a comment