उरई । दिल्ली से घर लौट रहे पुताई मजदूर के साथ रोडवेज़ में जहरखुरानी हो गई । कदौरा में रोडवेज़ स्टाफ उसे अर्द्धमूर्छित हालत में नीचे धकेल कर फूट निकला । बाद में लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे अस्पताल पहुँचाया ।

कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेंड का  निवासी वीरेंद्र पुत्र दया प्रसाद प्रजापति दिल्ली में रह कर पुताई का काम करता है । वह घर वालों को खर्च पानी देने के लिए रविवार को दिल्ली से हमीरपुर रोडवेज़ की बस में सवार हुआ । एटा के पास 2 लड़के उसके साथ बैठ गए जिन्होने उसे कुछ ऐसा सुंघा दिया जिससे वह नशे में बेसुध हो गया । रास्ते में दोनों युवक उसे चपत लगा कर उतर गए । रोडवेज़ कंडेक्टर और ड्राइवर ने उसकी हालत देख कर कदौरा में उसे बस से नीचे कर दिया और बस आगे बढ़ा ले गए ।

लोगों ने जब बस स्टैंड पर उसे अस्तव्यस्त हालत में पड़े देखा तो उठा कर सरकारी अस्पताल ले गए । उपचार के बाद होश में आने पर उसने बताया कि उसके पास 20 हजार रुपये नकद थे । साथ ही मोबायल व अन्य सामान भी जहरखुरान तड़ ले गए । हालांकि पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है ।

Leave a comment