उरई। कोतवाली पुलिस ने बघौरा स्थित नाले के समीप एक खेत पर छापा मारकर जुआ  खेल रहे अजय यादव, अरशद, अमित पाल निवासी बघौरा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसी तरह उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने रामलीला के पास से जुआ खेल रहे संतोष सक्सेना पुत्र मन्नी सक्सेना को 1200 रुपये नगदी के साथ पकड़ लिया। वहीं, गोहन पुलिस ने सुरेश नारायन कोरी, सोनू, विनोद पुत्र बटई निवासी जैतपुरा, लज्जाराम निवासी गोहन को जुआ खेलते रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके पास से 400 रुपये मिले हैं।

Leave a comment