
उरई । घर के अंदर जब परिवार के लोग रात में सो रहे थे युवक फाँसी पर चढ़ गया । सुबह जब उसकी माँ कमरे में उसे देखने पहुँची तो शव झूलता देख कर उनकी चीख निकाल गई जिसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया ।
सिरसाकलार थाने के लौना ग्राम में बलवीर सिंह का बेटा जिगड़ी ( 22 वर्ष ) रात में 12 बजे तक टी वी पर क्रिकेट मैच देखता रहा । इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया । उस समय तक परिवार के लोगों को यह अंदाजा नहीं था कि वह कोई अनहोना कदम उठाने का इरादा बनाये हुए है । जिगड़ी सुबह 5 बजे तक जाग जाता था लेकिन आज जब वह 7 बजे तक बाहर नहीं निकला तो उसकी माँ फिक्रमंद हो कर उसके कमरे में पहुँच गयीं जहाँ का मंजर देखने के बाद उनके पैरों की जमीन खिसक गई । उनका लाड़ला फाँसी पर लटका था यह सीन देख कर दहाड़ मारती हुईं वे पछाड़ खा कर जमीन पर गिर पड़ी । इस बीच पूरे घर में शोर हो गया और परिवार का रोना धोना शुरू हो गया । खबर पा कर न्यामतपुर के चौकी इंचार्ज कमाल प्रताप सिंह भी मौके पर पहुँचे लेकिन उन्होने बिना पोस्टमार्टम के नदी में उसके शव प्रवाह की अनुमति दे दी ।






Leave a comment