उरई | मौरम माफियाओं ने अपने गुर्गों को एआरटीओ की रैकी के लिये लग्जरी गाड़ियां सुलभ करायी है। सभी गाड़ियां यूपी 93 जो कि झांसी जनपद का नंबर है वहां पंजीकृत बतायी जा रही है। बीती रात जैसे ही एआरटीओ धनवीर सिंह को इस बात का एहसास हुआ कि कुछ गाड़ियां उनकी रैकी कर रही है तो उन्होंने मामले की सूचना तत्काल सीओ सदर को दी जिसके बाद  वह कुछ ही देर में नेशनल हाइवे पर जा पहुंचे तब तक रैकी करने वाली लग्जरी गाड़ियां आगे चलकर एनएच पर स्थित एक होटल के बाहर खड़ी हो गई थीं । इसी तरह की रैकी की सूचना मिलने के बाद कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कुछ लग्जरी गाड़ियों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की है।

गौरतलब हो कि पिछले कुछ समय से एआरटीओ धनवीर यादव  जैसे ही अपने आवास से निकलते थे उनकी जासूसी शुरू हो जाती थी । मौरम माफियाओं द्वारा उनकी रैकी के लिये अपने गुर्गों को लग्जरी वाहन दिये गये हैं  ऐसे वाहनों में टाटा सफारी, फार्च्यूनर  सहित अन्य लग्जरी एसी गाड़ियां शामिल हैं। एआरटीओ की रैकी में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लगी बतायी जा रही है । रैकी करने वाले रास्ते में कदम कदम पर खड़े टीम के साथियों को एआरटीओ के बारे में हर जानकारी शेयर करते जाते हैं। इससे ए आर टी ओ का एक्शन प्लान फेल होता जाता था ।

इसी बीच  बीती रात जब एआरटीओ धनवीर यादव रूटीन चेकिंग पर अपनी गाड़ी से रात में नेशनल हाइवे पर जा रहे थे उस दौरान चार लग्जरी गाड़ियों में रैकी करने वाले लोग सवार होकर एआरटीओ की गाड़ी का पीछा कर रहे थे । एआरटीओ इस बात को ताड़ गए । उन्हे यह भी अंदेशा हुआ कि पीछा करने वाले उनके साथ घटना भी कर सकते हैं  । इस अंदेशे के चलते उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल मोबाइल से सीओ सदर संतोष कुमार को दी। कुछ ही देर में  सीओ सदर एआरटीओ के बताये स्थान पर जा पहुंचे । इसके बाद उन्होने  एआरटीओ के साथ उनका पीछा करने की कोशिश की और एक होटल पर रैकी करने वाले सभी लग्जरी वाहन खड़े मिल गए । इस पर सीओ सदर ने पर्याप्त फोर्स वहीं बुलावा लिया । इसके बाद  सीओ सदर ने माफ़ियों के गुरगों से पुंछताछ की । जब सीओ ने उनसे होटल पर रुकने के बारे में जानकारी चाही तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये । इस पर सीओ सदर ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके एआरटीओ धनवीर यादव कालपी की ओर बढ़ गए जब तो वहां पर उनकी रैकी का इशारा मिला जिसकी सूचना उन्होंने सीओ कालपी को दी तो मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता संदिग्ध वाहनों को पकड़कर अपने साथ ले गये।

 

 

 

Leave a comment