उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर में युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे वहां पर हड़कंप मच गया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

राजेंद्र नगर निवासी अशोक याज्ञिक ने सोमवार देर रात जब सभी परिजन अपने अपने कमरे में जाकर सो गए, तभी उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह अशोक काफी देर बाद कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन वहां पर पहुंचे तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। आवाज देने के बाद •ाी जब अशोक ने नहीं सुना तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर उसका शव देखकर दंग रह गए। इससे वहां पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौडे, इससे वहां पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने जान दे दी।

Leave a comment