उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में एक मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा और हंगामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया तो वहीं, हंगामे की खबर पाकर चिकित्सक इधर, उधर हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। परिजनों का कहना है कि उपचार में हीलाहवाली बरती गई, यही वजह है कि मासूम बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डाक्टर इलाज के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। न देने पर कोताही बरती गई और इसी के चलते उनकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज उरई में राधिका 5 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बीती देर रात बच्ची की हालत बिगड़ गई। परेशान परिजन आनन फानन में उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां पर पहले भर्ती को लेकर परिजनों को परेशान किया गया। किसी तरह भर्ती भी किया गया तो इलाज में लापरवाही बरती गई। समय पर इलाज मिलने की वजह से मासूम की मौत हो गई। यहीं नहीं, काफी समय तक इसकी खबर परिजनों को नहीं दी गई। जब घरवालों को मासूम की खबर लगी तो उनका आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजनों का आक्रोश देख डाक्टर भी इधर, उधर भाग निकले। हंगामे की खबर से वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। वहीं, सीएमएस भी आ गए और समझा, बुझाकर शांत कराया गया।

Leave a comment