उरई।पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में आज भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की। बैठक में आगामी नौ सितंबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम को परिवर्तित करते रघुवीरधाम उत्सव ग्रह झांसी रोड रामनगर उरई में कराने का फैसला लिया गया।
बैठक में पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश वर्मा (सांसद) प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं हरगोविंद कुशवाहा उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा मुुखलापाल क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उपस्थित रहेगे। बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज कुमार राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। बैठक में जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन एवं जिम्मेदारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम हरहाल में फसल हो नीति बनाकर कार्य करे। बैठक में प्रमुख रूप से किशोरीलाल राजपूत, भगवती शरण शुक्ला, राजेन्द्र वर्मा पुर, सुशील गुप्ता, संजीव उपाध्याय, सलिल श्रीवास, आलोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment