
जालौन-उरई । नगर में आवारा घूम रहे जानवरों पर रोक लगाने के लिए अधिशाषी अधिकारी ने सफाई नायकों को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कड़ी फटकार लगाई।
नगर में आवारा जानवरों की समस्या काफी समय से है। जिसकी शिकायतें बराबर अधिशाषी अधिकारी को मिल रही थी। उक्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी महेशचंद्र उपाध्याय ने सभी सफाई नायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में आवारा जानवरों के साथ आवारा सुअरों के विचरण पर 48 घंटे के अंदर रोक लगाई जाए। नगर की सड़कों पर कहीं भी आवारा सुअर विचरण करते हुए न दिखाई पड़ें। यदि कोई सुअर पालक आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत कराऐं। अन्यथा की स्थिति में सफाई नायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी ने सफाइ्र नायक महेशचंद्र, रामदास, संतोष कुमार एवं कार्यवाहक सफाई नायक रामप्रकाश, सुनील, रामकुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि नगर की समस्याओं से निपटने में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर को विकास के रास्ते पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे।






Leave a comment