कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस टप्पेबाजी की घटना पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है और दिन प्रतिदिन टप्पेबाजी की घटना में इजाफा ही हो रहा है ना हीं टप्पेबाज पकडे जा रहें न खुलासा हो रहा है। आज फिर एक गांव बाले के साथ टप्पेबाजी की घटना घटित हो गयी जब वह अपने पैसे इलाहाबाद बैंक की शाखा कोंच से निकालकर अपनी घर गृहस्थी का सामान खरीदने के लिये आया हुआ था। कि उसके साथ टप्पेबाजी हो गयी ताजा मामला यह है कि गांव चांदनी निबासी ज्ञान सिंह पुत्र रामाधर अपने गांव से मोटर साईकिल से इलाहाबाद बैंक आया हुआ था। उसने अपने खाते से 23 हजार रुपया निकाला और उन 23 हजार रुपयों को अपने साथ लाया झोले में रख लिये और कुछ जरुरी सामान घर ग्रहस्थी का लेने के लिये एसआरपी इंटर कालेज के पास जाकर दुकान दार के यहां पहुँच गया।और मोटर साईकिल को नजदीक में खड़ी करके दुकानदार को पैसे देने लगा तभी ज्ञान सिंह अपनी मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा मोटर साईकिल पर टंगा झोला जिसमे 21 हजार रखे हुये थे कोई टप्पेबाज पार करके ले गया।ज्ञान सिंह ने इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी लेकिन ज्ञान सिंह का 21 हजार नहीं मिल पाया। फिलहाल टप्पेबाजी की घट रही घटनाओं से लोग काफी दुखी नजर आ रहे हैं।अगर समय रहते पुलिस ने इन टप्पेबाजों पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हुई तो टप्पेबाजों के होंसले बुलंद हो जायेंगे।






Leave a comment