उरई। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

अपर जिलाधिकारी को दिए गए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में एसोसिएशन ने खनिज पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर बालू घाट जल्दी से चालू कराने की मांग की है। क्योंकि पिछले 18 महीनों से मजदूर वर्ग अपने रोजीरोटी की तलाश में भूखे मरने की कगार पर पहुंच गया है। जिससे दर-दर की ठोकरे खा रहे मजदूर पलायन के लिए मजबूर है। प्रधानमंत्री द्वारा हरसाल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा पूरा किया जाए, अन्नापशुओं के कारण बची कुची फसले बर्बाद हो रही है। उन पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए जिससे अन्नदाता किसानों की फसलों को जानवरों से बचाया जा सके। उरई से जालौन तक व जालौन से कोंच तक उरई से कोंच तक और एट से कोंच तक अधूरी पड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के जिला महबूब मंसूरी के अलावा संजय यादव, हरेन्द्र यादव, अबरार अहमद, रामजीत यादव, शिव गुर्जर, सालिम खान, अजीत यादव, सत्यम जादौन, शलीम, अमित यादव, कालूराम प्रजापति, संतोष कुशवाहा कल्लू यादव, ताज आलम, आमिर अंसूरी, नत्थू मंसूरी आदि तमाम लोग शामिल थे।

Leave a comment