उरई । राजनीतिक दबाव के आगे न झुकने की वजह से योगी सरकार ने जालौन के जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय को शंट कर दिया है हालांकि जिले के लिए तोहफा यह है कि जालौन में गैर कांग्रेस युग में पहली बार किसी मुस्लिम को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंपी गई है ।

नरेंद्र शंकर पाण्डेय को सचिवालय से संबद्ध करते हुए उच्च शिक्षा का विशेष सचिव बना दिया गया है जबकि हमीरपुर के डी एम मन्नान अख्तर जालौन के नए डी एम बनाये गए हैं ।  हमीरपुर में राजेन्द्र पाण्डेय को डी एम बनाया गया है । योगी सरकार ने आज 36 आई ए एस अफसरों का तबादला किया है ।

Leave a comment