जालौन-उरई । प्रदेश सरकार द्वारा की गई ऋण माफी योजना के तहत चयनित किए गए 12 हजार 524 किसानों को लाभ दिलाए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। किसानों के खाता नंबरों की फीडिंग कराइ्र जा रही है। जिससे उनके खाते में ऋण माफी की राशि को जमा कराया जा सके।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण किसान ऋण माफी याोजना के लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में प्रथम सूची में 2050 किसानों को चयनित किया गया था। दूसरी सूची में 10 हजार 474 किसानों का चयन किया गया। तहसील क्षेत्र में संचालित विभिन्न बैंकों से प्राप्त सूचियों के आधार पर 12 हजार 524 किसानों का चयन किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लेखपालों से लाभार्थी किसानों के विवरण की फीडिंग कराई जा रही है। फीडिंग होने के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी। जिसके बाद शासन बजट प्राप्त होते ही सभी किसानों को ऋण माफी योजना के तहत माफ की गई धनराशि को उनके खातों में ट्रांसफर कर ऋण खातों में जमा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त फीडिंग का कार्य 8 सितंबर तक पूरा करा दिया जाएगा।

 

 

Leave a comment