कोंच-उरई । अर्ग्रवंश उत्थान समिति द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव की भूमिका को लेकर बैठक संयोजक महेशचन्द्र अग्रवाल डोली के आवास पर सम्पन्न की गई। इसमें जयंती को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाये। जिसमें समाज की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगितायें आयोजित की जायें। बैठक में तय हुआ कि आगामी 17 सितम्बर 2017 रविवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 4 साल से 7 साल तक के बालक/बालिकाओं के लिये रंग भरो प्रतियोगिता, अविवाहित बालिकाओं के लिये मेंहदी प्रतियोगिता, 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बालक/बलिकाओं के लिये कुर्सी दौड प्रतियोगिता, बालिका वर्ग, महिला वर्ग, बालक वर्ग के लिये वन मिनट शो एवं 5 साल से 10 साल तक के बालक/बालिकाओं के लिये फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के दिन ‘‘ले एक बार किस्मत अजमाइये कई बार’’ लकी डा, अग्रबन्धुओें के लिये आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे बालक/बलिकायें/महिलायें 12 सितम्बर 2017 तक अपना फार्म भर सकती है। बैठक में तय किया गया है कि श्री महाराजा अग्रसेन जंयती समारोह के अन्तर्गत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरूस्कार वितरण 21 सितम्बर 2017 गुरूवार को अग्रवाल भवन में होगा।

इस अवसर पर संयोजक महेशचन्द्र अग्रवाल डोली, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल शीलू, मंत्री अमित अग्रवाल मोंठ वाले, कोषाध्यक्ष सुदीप सिंघल वसोब वाले, सह संयोजक पल्लवी अग्रवाल सर्राफ, प्रतियोगिता प्रभारी मोनिका सर्राफ, मीडिया प्रभारी पारसमणि अग्रवाल, प्रवक्ता नवीन अग्रवाल, सह प्रतियोगिता प्रभारी नैन्सी गोयल, अनुप्रिया अग्रवाल, पूजा इकडया, राखी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment