कोंच’-उरई । कोंच की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित श्री रामलीला महोत्सव सफल बनाने के लिये स्थानीय बुजुर्ग रंग मंचीय कलाकार महोत्सव में होने बाली लीलाओं को अच्छा और बेहतर बनाये जाने को लेकर कलाकारों को कुशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।बलदाऊ जी धर्मशाला में आयोजित किये जा रिहर्षल कार्यक्रम में अभिनय से जुड़ीं छोटे बड़े रंग कर्मियों,संगीत,कलाकारी एंव गीत से अपने अपने दिये गए पाठो की रिहर्षल कर रहे हैं।लीलाओं के प्रदर्शन में चार चाँद लगें इसके लिये कलाकारों को गाइड लाइन दी जा रही है।और हर लीला की मॉनिटरिंग की जा रही है।जो भी कमी आ रही है इसे दूर करने के लिये पुराने अनुभवी कलाकारों।द्वारा सुधार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।वहीं श्री रामलीला महोत्सव में श्रीराम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न,और सीता की मूर्तियों का भी सलेक्शन किया गया है।इसवार जो चयन हुआ उनमें श्रीराम के रूप में प्रथम दुवेदी,लक्ष्मण।संस्कार दुबेदी,भरत शुभम पटेरिया,शत्रुघ्न अंशुल नगाइच और सीता के रूप में अंकित बिदुआ को चुना गया है।इस रिहर्षल बैठक में भरी भीड़ कलाकारों की देखी गयी है।लीलाओं में चार चाँद लगें इसके लिये सभी कलाकारों को उसकी अदाकारी के हिसाब से पाठ बितरित किये गए।ढोलक हारमोनियम के साथ गीत संगीत का भी ट्रेनिंग दी गयी।बैठक में बरिष्ठ रंग कर्मी सूरज शर्मा,रामकृष्ण वर्मा,मोहन दास नगाइच,दीनानाथ निरंजन पड़री,संजय सिंघाल,मुन्ना लाल सर्राफ,जे.पी.गिर्दोनिया,छोटे सोनी,अतुल चतुर्बेदी,कैलाष नगाइच,जबाहर अग्रवाल,राकेश गिरवासिया,नीरज दुबे,कृपाराम सोनी,दीपक मिश्रा,इंदु तिवारी,राजू मिश्रा,अमन सोनी,लकी दुबेदी,साकेत पटेरिया,बिक्की दुबेदी,प्रमोद सोनी,रबि दुबे,अरबिंद दुबेदी,लाल सिंह यादव,आकाश शांडिल्य,नमन चतुर्वेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कलाकार मौजूद रहे।रामलीला महोत्सव 16 सितम्बर से प्रारम्भ होने जा रहा है जिसको लेकर अभिनय बिभाग के पदाधिकारी तैयारिओं में जुट गए हैं।बता दें कि रामलीला महोत्सव बीते 2 बर्षों में होने बाली लीलाओं केंप्रदर्शन में गिरावट आने के कारण अबकी वार धर्मादा रक्षिणी सभा और गल्ला व्यापार समिति ने पुराने और अनुभवी कलाकारों को इसवार सम्पूर्ण लीलाओं को सुन्दर और अच्छा मंचन करने के उद्देश्य से बागडोर दी है।फिलहाल अबकी वार रामलीला मंचन अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है।






Leave a comment