उरई| यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित आंदोलन के प्रथम चरण में उरई डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने द्वार सभा कर आंदोलन की शुरूआत की।

रोडवेज डिपो में हुई गेट मीटिंग में शाखा अध्यक्ष रियाजुलहक, मो. जमील, महेन्द्र निरंजन, अंकित पटेल, प्रभूदयाल, मानसिंह, भजनलाल, श्रीराम खटीक, महेन्द्र चंद्र गुप्ता, सुनील दुबे, उदय गोयल, रामहरी कुशवाहा, शिवकुमार भदौरिया, हरीबाबू, नरेन्द्र दोहरे, हेमराज सिंह, आबिद उल्ला, ठाकुरदास, विजयकुमार, मो. नौसाद, भगवती प्रसाद, भूपेश कुमार द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश ने संबोधित करते हुए मांग की कि रोडवेज कर्मचारियों को देयतिथि से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए तथा छठे वेतनमान का एक जनवरी 2006 से 12 जनवरी 10 तक की अवधि के एरियर का भुगतान किया जाए, संविदा चालकों, परिचालकों एवं नाइलेट कर्मचारियों को नियमित चालल परिचालक तथा मुख्यालय में एलडीसी पद पर समायोजित किया जाए, वर्ष 2016 से बीस प्रतिशत वेतन वृद्धि के आधार पर ऐरियर का भुगतान किया जाए, वर्तमान महंगाई के अनुसार इनकी वेतन दरे उच्चीकृत की जाए, प्रदेश परिवहन निगम में रिक्त पदों पर 10056 नियमित नियुक्तियां विभिन्न संवर्गो में करते हुए परिवहन निगम के कार्मिक ढांचे को मजबूत किया जाए, राष्ट्रीयकृत मार्गो पर अवैध संचालन, डग्गामारी बंद कराने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार दिए जाए। शाखा अध्यक्ष रियाजुलहक ने कहा कि घाटे तथा कर्मचारी उत्पीड़न का कारण दिल्ली मार्ग पर बड़े पैमाने पर अवैध बसों का संचालन है। संविदा चालक परिचालक तथा नाइलेट कर्मचारी मामूली से वेतन पर अपनी सेवाएं परिवहन निगम को दे रहे है जिन्हे बढ़ाया जाना तथा निगम को मजबूत करने के लिए इन्हे नियमित करना आवश्यक है। यूनियन की केन्द्र प्रबंध समिति को उरई डिपो की शाखा तथा कर्मचारी पूरा सहयोग करेगे तथा आंदोलन को कामयाब बनाएगे।

Leave a comment