
कोंच-उरई । अभी ग्राम पड़री में बीते दिनों हुई दिनदहाड़े चोरी का पर्दाफाश हो नहीं पाया था कि आज फिर पुलिस के लिये ग्राम भेंड़ में हुई चोरी चुनोती बन गयी है।जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।बीते एक दिन पूर्ब ग्राम पड़री में दिन मेंदो2 बजे रमकु पत्नी सीताराम के घर में एक मोटरसाइकिल सबार युबक द्वारा लाखों रुपये के जेबरात और नगदी उड़ा ले गया था। कि अभी यह घटना का खुलासा न कर पायी पुलिस को फिर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में 7 सितम्बर को दोपहर 1 बजे लाखों रूपए की चोरी की फिर सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुँच गयी।मिली जानकारी में ग्राम भेंड़ निबासी दयाल कुवर पत्नी सोवरन ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया है कि वह मुहल्ले में सुहागल का निमंत्रण करने गयी हुई थी और उसका लड़का खाना बनाने गांव में ही गया हुआ था। घर पर छोटे छोटे बच्चे थे लाल पेशन गाडी बाले व्यक्ति नें बच्चों से कहा कि हम तुम्हारे मामा हैं तुम्हारी मम्मी की चीजें साफ करवाना है सो ले जाना है। तभी वह घर के अंदर आ गया और ताले तोड़ दिये और कमरे में रखी सेफ को तोड़कर जेवर सोने के जिनमे दो जोड़ी झुमकी,4 चूड़ी,1 जोड़ा टॉक्स,हाफ पेटी चांदी की 250 ग्राम,चांदी की पायलें 250 ग्राम,4 जोड़ी तोड़ियां,हाय,चूरा बच्चोंका 4,4,भर सोने के लगभग दो लाख रुपये के गहनें चोरी करके ले गया। जब दयाल कुंवर निमंत्रण से वापिस घर आयीं तो देखा कि दरबाजे के ताले टूटे हैं।सेव का भी ताला टूटा है देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगीं तभी मुहल्ले के तमाम लोग आ गए और चोरी की जगह देखने लगे।फिलहाल इस चोरी की दिन दहाड़े घटी इस घटना से लोग चिंतित दिखाई दे रहें है।परेशान दयाल कुँअर कोतवाली में अपनी चोरी की घटना बता कर बिलख बिलख कर रो रही है।और पुलिस से हुई चोरी का पता लगाये जाने की मांग की।






Leave a comment