जालौन-उरई। दो दिन पूर्व उत्सव गृह से चोरी हुई बाइक समेत कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को पकड़कर जेल भेजा।  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी रिजवान अहमद बुधवार को स्थानीय अभिनंदन गेस्ट हाउस में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। गेस्ट हाउस के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर वह अंदर खाना खाने के लिए चला गया। तभी बाइक चोर उसकी बाइक को उड़ा ले गए थे। जिसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को भी दी थी। गुरूवार की रात कोतवाल महाराज सिंह तोमर को सूचना मिली कि उक्त चोरी की बाइक को लेकर बाइक चोर कहीं बाहर भागने की फिराक में औरया रोड पर चुंगी नंबर चार से होकर जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने चैकी प्रभारी अशोक कुमार पटेल को तुरंत मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ ही देर बाद एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक को रोककर जब कागजात मांगे गए तो युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर युवक को दबोच लिया। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर युवक ने बताया कि उसने बाइक उक्त गेस्ट हाउस से चोरी की थी। तो वहीं पूछतांछ में युवक ने अपना नाम वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी काशीराम काॅलोनी दिबियापुर बताया।

Leave a comment