उरई। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल की सहमति पर प्रान्तीय अध्यक्ष कालका प्रसाद पाल के अनुमोदन पर बटेश्वर पाल फौजी निवासी कन्झारी, थाना कुठौंद, माधौगढ़ को जनपद जालौन का अखिल भारतीय पाल महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मुकेश पाल निवासी ग्राम मुसमरिया थाना चुर्खी, कालपी को उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें फिर से अखिल भारतीय पाल महासभा का युवा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
इसकी जानकारी सोबरन पाल पहलवान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा बुंदेलखंड प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग, उ.प्र. ने देते हुए कहा कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि एक माह के अंदर जिला कार्यकारिणी गठित कर प्रदेशीय कार्यालय को अवगत करायें।

Leave a comment