कालपी-उरई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की बात लोगों से कही।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के भारत सिंह, हर्षित खन्ना, दिग्विजय सिंह, पप्पू यादव आदि कार्यकर्ता सुबह नगर के मोहल्ला तरीबुल्ला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने घर-घर जाकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिलाओं के लिए लगने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आने की अपील की। इस शिविर में महिलाओं की जांच की जाएगी। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त जानकारी कागजीपुरा मोहल्ले के अलावा पूरे नगर में घर-घर जाकर दी और महिलाओं से शिविर में आने की अपील की।







Leave a comment