उरई। कर्नाटक में कन्नड़ पत्रिका की सम्पादक और निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की महत्वपूर्ण स्तम्भ गौरी लंकेश की हत्या को लेकर आज उरई में भी श्रमजीवी पे्रस क्लब के पदाधिकारियों तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों, वरिष्ठ पत्रकारों ने कैडिल मार्च निकालकर अतिवादियों की कायराना हरकत की निंदा करते हुए गौरी के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के गगनभेदी नारे लगाए।
आज शाम 6 बजे करीब माहिल तालाब गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रमजीवी प्रेस क्लब, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, के अलावा बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य, बुद्धिजीवी समाजसेवी एकत्रित हुए जहां जिले के वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. अयूब अंसारी ने गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण कर कैडिल प्रज्जवलित की। जहां से गांधी के हत्यारों को गांधी दो फांसी दो गौरी लंकेश के हत्यारों को फांसी दो फांसी के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कैडिल मार्च में अशोक गुप्ता महाबली और श्रमजीवी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश खरकया की अगुवाई में वरिष्ठ पत्रकार नीरज बंसल, विनोद गौतम, कमलाकांत दुबे, देवेन्द्र कुशवाहा, इरफान पठान, विवेक निगम, राजेश द्विवेदी, नरेन्द्र तिवारी, विक्की प्रजापति, सुनील श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, सतेन्द्र राजावत, शोएब मंसूरी, सुनील कुशवाहा, विवेक त्रिपाठी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यपाल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, संतराम नीलांचल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. तारिक, महेश द्विवेदी, जयदेव सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह यादव, संदीप यादव, गोपालजी मिश्रा, नत्थू सिंह कुशवाहा, मो. आरिफ, मो. शाहिद, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक दीनदयाल काका, योगेन्द्र सिंह परिहार पूर्व प्रधान, का. नूर अफसर टिल्लू, कुलदीप चतुर्वेदी, देवेश चैरसिया, अनम वर्मा, शिक्षक कर्मचारी मोर्चा के आदित्य मिश्रा, लाखन सिंह चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र जाटव, पत्रकार सलीम मंसूरी, शिक्षक नेता कमाल अहमद, विनोद अहिरवार, का. प्रभूदयाल पाल, पंकज गौतम, राघवेन्द्र अहिरवार, अमरचंद्र प्रजापति, संतोष चैहान, जलज कुमार, विनोद दूरवार आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। कैडिल मार्च माहिल तालाब से घंटाघर चैराहा, शहीद भगत ंिसह चैराहा होते हुए गांधी मार्केट स्थित गांधी चबूतरा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार केपी सिंह कन्नड़ पत्रिका की सम्पादक गौरी लंकेश के घर में घुसकर हत्या के मामले को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि इसका प्रचंड विरोध उरई में भी श्रंखलाबद्ध तरीके से किया जायेगा। जिसके तहत कल शनिवार को सभी लोग मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देगें। इस दौरान कर्नाटक के भाजपा विधायक के उस बयान के लिए सामूहिक रूप से शेम-शेम कहा गया जिसमें उन्होनें कहा है कि अगर गौरी लंकेश संघ के पक्ष में लिखती होती तो आज जिंदा रहतीं। विसर्जन के पहले उपस्थित लोगों ने दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि दी।

Leave a comment