कुठौंद-उरई। लोगों को एक ही छत के नीचे कुठौंद में डिलेवरी तथा अन्य तरह की आपरेशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मां जयंती हास्पिटल का उद्घाटन 1008 दूधाधारी महाराज के द्वारा किया गया।
यह अस्पताल देवेन्द्र सिंह राठौर पत्रकार जो मनोहर गार्डन के मालिक है उन्ही ने खुलवाया है जो क्षेत्रीय जनता के लिए वरदान साबित होगा एम्बूलेंस एवं ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने देवेन्द्र सिंह के प्रयास से कुठौंद कस्बा ही नही बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए इसे फायदेमंद बताया। दूधाधारी महाराज ने कहा कि यह अस्पताल लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। इसके पहले अस्पताल के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह राठौर नेबताया कि अस्पताल में नार्मल डिलेवरी, सिजेरियन आपरेशन से बच्चा पैदा होना, बच्चादानी का आपरेशन, ऑत फटने का ऑपरेशन ऑत उतरने का हार्निया का ऑपरेशन, हड्डी टूटने के सभी प्रकार केऑपरेशन की सुविधा है और अब क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय उरई नही भागना पड़ेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a comment