उरई। भारतीय महिला फैडरेशन जनपद जालौन ने कर्नाटक की वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा इस षड़यंत्र में शामिल लोगों के चेहरे बेनकाब करने की मांग की है।
राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन महिला फैडरेशन ने आज प्रशासन को सौपा। जिसमें कर्नाटक की प्रसिद्ध महिला पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया है कि गौरी लंकेश जो कट्टरपंथ एवं अंधविश्वास के खिलाफ अपने लेखनी से समाज को जगाने का काम कर रही थी। भारतीय महिला फैडरेशन की अध्यक्ष का. गीता चैधरी, ऊषा किरन कुशवाहा, शकुन्तला गोस्वामी, ममता पाल, रानी, जानकी, गीता पाल, लल्लाबेटी, कृष्णा आदि के द्वारा दिए गए ज्ञापन में गौरी लंकेश की कट्टर पंथियों द्वारा बैगलूर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। राष्ट्रपति से मांग की गई है कि महिला पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ ही उनकी हत्या के षड़यंत्र में शामिल लोगों को भी बेनकाब किया जाए। इस घटना के बाद पूरे देश के पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी सरकार दे जिससे देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ को मजबूती मिल सके।







Leave a comment