उरई। शहर कोतवाली के पाठकपुरा स्थित व्यापारी ने गोदाम पर कब्जा करने का आरोप लगाया। व्यापारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है और आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार कब्जा करना चाहना चाह रहे हैं। इसी उद्देश्य के चलते दुकानदारो ंने ताला तोड़कर कब्जा का प्रयास किया गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त मामला कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद उस पर कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है।
तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र ने अपने भाई रविंद्र कुमार के साथ शुक्रवार को दफ्तर पहुंचकर एसपी अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि व्यापारी का पाठकपुरा सुहाग महल के पास मकान है, जिसे गोदाम बनाया गया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले श्याम मोहन मिश्रा, राममोहन मिश्रा व अमन मिश्रा उससे रंजिश मानते हैं और उन्होंने बीती चार सितंबर को गोदाम पर कब्जा करने के लिए उसके ताले तोड़ दिए। जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया और न्यायालय में चल रहे मामले का हवाला दिया, पर पड़ोसियों ने उनकी एक न सुनी और ताले तोड़ दिए। आरोप है कि आनाकानी करने पर दोनों को बुरी तरह से पीटा गया और धारदार हथियार से कई बार भी किए गए। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई किए जाने की मांग की।







Leave a comment