कालपी-उरई। महापुरुषों की याद में एक दिवसीय फुटबाल मेले का आयोजन १0 सितंबर को किया जायेगा। बुन्देलखण्ड बार्डर क्लब द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय फुटबाल मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन करेंगे।
बुन्देलखण्ड बार्डर फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबाल मेले का आयोजन दस सितंबर दिन रविवार को एमएसवी इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें जिले के समस्त प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लेंगे और जिनका चयन लकी ड्रा के जरिए से आयोजन कमेटी के द्वारा किया जायेगा जिसमें चयनित खिलाड़ी की टीम को महापुरुषों का नाम दिया जायेगा। उक्त जानकारी आयोजन कमेटी के मीडिया प्रभारी शंकर गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन कमेटी में डा.नरेश मैहर , जगजीवन अहिरवार, सपा युवजन सचिव अजीत यादव, विजय गांधी, ताहिर खान पिंटी, कमल सैनी, वसीम ,खालिद, नौशाद, महेंद्र गौतम, रवीन्द्र पुरवार, शमसुल हुदा, दीपक धवन, एहसान खान, परबेज कुरैशी, कासिम,निजाम, कर्नल,बरकत अंसारी आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे।







Leave a comment