कालपी-उरई। दूध न देने के चलते एक युवक ने दूध बेचने जा रहे दूधिया को रास्ते में घेरकर पीट दिया तथा उसके दो हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित दूधिया ने कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेबा निवासी गोरेलाल सुबह दूध लेकर बाइक से कालपी आ रहा था। तभी वह जब बैरई व हर्रायपुर गांव के बीच जा रहा था तो उसे बलराम निवासी महेबा ने रोक लिया और दूध क्यों नही दे रहे हो पूछने लगा। तो दूधिया ने कहा कि पिछला पैसा नही मिला है इसलिए दूध नही दे रहा हूं। इसी बात को लेकर बलराम ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसका पूरा दूध फैला दिया और उसके दो हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित दूधिया ने कोतवाली पहुंचकर घटना का प्रार्थनापत्र दे दिया है।

Leave a comment