कालपी-उरई। देर रात अज्ञात चोरों ने मां दुर्गा पीठ के कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने लगभग दस हजार रुपये का सामान पार कर लिया।
गुरूवार की रात हाइवे के किनारे स्थित मां दुर्गा पीठ परिसर में बने कमरे का ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ डाला तथा कमरे के अंदर रखे सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब मजदूर मंदिर में काम करने पहुंचे तो वहां ताला टूटा देखकर दंग रह गए और इस घटना की सूचना मंदिर की देखरेख करने वाले दीपू महाराज को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।







Leave a comment