कालपी-उरई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हिंदी भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन १७ सितंबर को आयोजित होगा जिसमें देश के जाने-माने कवि इस कवि सम्मेलन में भाग लेगे।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर की हिंदी भवन संस्था के प्रांगण में १७ सितंबर दिन रविवार को समय साढ़े छह बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष पूर्व विधायक डा.अरुण मैहरोत्रा ने बताया कि इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश यती नोएडा, ममता किरण दिल्ली,सत्य चन्दन जयपुर, शीतल बाजपेई कानपुर, हेमन्त पाण्डेय कानपुर, निधि निदा कालपी, अभिषेक अनंत बदायूं आदि देश के जाने-माने कविगण इस कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।







Leave a comment