जालौन-उरई। रंजिश के चलते दबंगों द्वारा गाली गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। तो वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले के ही ओमनारायण उससे रंजिश मानते हैं। शुक्रवार की सुबह जब उसकी पत्नी घर पर खाना बना रही थी। तभी ओमनारायण व उनके भतीजे कृष्णकान्त जबरन घर में घुस आए और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने दबंगों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने उसे व पत्नी को लाठी, डंडों से मारना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आस पास के लोगों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई।







Leave a comment