उरई । शहर के रामनगर मोहल्ले में गर्भवती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो लोगों ने अस्पताल फोन किया लेकिन लेट लतीफी की वजह से उसका दर्द असहनीय हो गया तो परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले चल देने के लिए विवश हो गए । लेकिन फिर भी वह अस्पताल नहीं पहुँच सकी और उसे बीच सड़क पर ही प्रसव हो गया । सरकारी एंबूलेंस जब तक पहुँची तब तक बेपर्दगी की हालत में कराई गई डिलेवरी के चलते प्रसूता और उसके परिजन ग्लानि से हतप्रभ हालत में पहुँच चुके थे । हालांकि सवेदनहीन नाटक के अगले चरण के मंचन के लिए प्रसूता और नवजात को महिला अस्पताल की फजीहतगाह में ले जा कर एंबूलेंस ने शिफ्ट कर दिया है ।

Leave a comment