
उरई । जनपद के नए जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने आश्वाशन दिया है कि गरीबों के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं में सफेदपोशों को सेंधमारी नहीं करने दी जायेगी । रविवार को जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता की ।
इसके पहले उन्होने जनपद के सी डी ओ , ए डी एम , एस डी एम, सिटी मजिस्ट्रेट आदि अफसरों का परिचय लिया । उन्होंने अफसरों से कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित की जा रही उज्जवला, जीवन ज्योति, महिला सुरक्षा व कल्याण को प्रभावी बनाया जाए। सभी योजनाओं में पात्रता के आधार पर चयन किया जाए । उन्होंने मीडिया से कहा कि जल्द ही मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा।
गौरतलब है कि डॉ मन्नान अख्तर पहले सोमवार को चार्ज लेने के मूड में थे लेकिन निवर्तमान जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय के पक्ष में सोशल मीडिया में अभियान छिड़ने और ब्राह्मण समाज से संबंधित कुछ संगठनों के अति उत्साह की खबरें देख कर शासन ने उन्हें आज ही जालौन में चार्ज लेने के लिए वाध्य कर दिया । नरेंद्र शंकर पाण्डेय के तबादले में विधायक बनाम संगठन की जिद्दोजहद ने भी बड़ी भूमिका निभाई ।





Leave a comment