उरई। सैंया भैये कोतवाल तो डर काहे का। गौ मांस का व्यापार हो या अवैध खनन अथवा सटटा और जुए का कारोबार जहां भी कोई ऐसा स्केम पकड़ा जा रहा है उसके तार भाजपा के किसी न किसी नेता से जुड़े निकलते हैं। रविवार की शाम कालपी क्षेत्र में जुए के एक बड़े अडडे पर पुलिस की छापेमारी में भी भाजपा नेता की कहानी सामने आई। कोतवाली कालपी क्षेत्र के गांव कुटरा में नून नदी से अवैध बालू खनन कराने के कारण खनन सरताज की उपाधि से सुशोभित वीर सिंह चैहान के जुए के अडडे पर कोतवाल संजय कुमार गुप्ता एसएसआई विक्रम सिंह चैहान और हल्का इंचार्ज बृजकिशोर ने दबिश देकर रंग में भंग कर दिया। पुलिस भले ही बरामदगी दिखाने में लजीले स्वभाव की वजह से कितनी भी कमतरी करे लेकिन प्रत्यक्षदर्शी एक से डेढ़ लाख रुपये की नगदी बरामद होने का दावा कर रहे हैं। गिरफ्तार जुआरियों में वीर सिंह चैहान के अलावा अवधेश, सीपू नरिहान और चिंटू कुटरा शामिल हैं। संगठित क्राइम के हर कारनामें में भाजपा के अपनों की संलिप्तता के कारण योगी सरकार ने भी उसूल बदल दिया है। कल्याण सिंह ने ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और माफिया एक्ट में कार्रवाई की रणनीति बनाई थी। जिससे उनके कार्यकाल में संगठित अपराधों की कमर टूट गई थी। लेकिन योगी सरकार अपनों के प्रति बेरहम नही हो सकती। इसलिए कितना भी बड़ा जुआ क्यों न हो रहा हो उसके संचालक और खिलाड़ियों को ज्यादा तकलीफ न हो जाये इसलिए गैंगस्टर नही लगाया जाता। बजाय इसके गैम्बलिंग एक्ट में चालान कर निजात दे दी जाती है। तांकि थाने से ही वीरों को जमानत पर विदा किया जा सके।

Leave a comment