उरई । शनिवार की रात जालौन कोतवाली के सुढार सालाबाद गाँव में हुआ खूनी संघर्ष डबल मर्डर की भयानक वारदात में तब्दील हो गया । एक पक्ष में धर्मेन्द्र उर्फ दीपू तोमर ( 30 वर्ष ) पुत्र शत्रुघ्न सिंह तोमर की मौत हो चुकी है । दूसरे पक्ष से श्याम सुंदर उपाध्याय ( 60 वर्ष ) ने जान गँवा दी । दुतरफ़ा फायरिंग में उक्त दोनों के अलावा श्याम सुंदर उपाध्याय के पुत्र शंभू भी घायल हुए थे जिनका उपचार चल रहा है । इस बीच पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप जाँच के  लिए जालौन कोतवाली पहुँचे है । एक पक्ष ने ही अभी तहरीर दी है ।

Leave a comment