उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ की बैठक कलेक्टेकृट में हुई। इसमें लंबित मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा न किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।इसके बाद सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन दिया।
संरक्षक रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने कहा कि 9 सूत्री मांग काफी समय से पेंडिंग चल रही है। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों को 1900 पे-ग्रेड दिया जाए। हरीशंकर ने कहा कि ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों को राजस्व ग्रामों में सफाई कार्य लिया जाए या प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक ही जगह सफाई लिया जाए। गनपत सिंह ने कहा कि पंचायत विभाग के महिला सफाई कर्मचारियों को ठेली खींचने के कार्य से मुक्तत किया जाए। अखिलेश चक्रवर्ती ने कहा कि पैरोल व्यवस्था समाप्त की जाए, दिनेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों को वेतन मद एक हेड में किया जाए। दिलीप कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट समस्त जनपदों में दिया जाए। मुन्नालाल ने कहा कि प्रत्येक जनपद में पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारियों को अपने लड़के, लड़कियों व मकान बनाने हेतु दिलाई जाए। फिरोज खां के अलावा आशीष झां, चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे।






Leave a comment