उरई। मिटटी खनन करने वालों पर प्रशासन ने पैने पंजे गड़ा दिये हैं। एसडीएम सदर ने मंगलवार की शाम चुर्खी बाईपास पर अवैध खनन के मामले की जानकारी मिलने के बाद अपनी निगरानी में खनिज विभाग की रेड करा दी। जिसमें दो ट्रैक्टर मौके से पकड़े गये। खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर सीज कर दिये गये हैं। उन्होंने माना कि जिला मुख्यालय के करीब अवैध मिटटी खनन प्रशासन के लिए खुली चुनौती की तरह है। इसलिए खनन में लगे लोगों के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लपके हुए अवैध खनन कर्ताओं पर और कठोर कार्रवाई होगी।





Leave a comment