
उरई । पुराने मकान की छत अचानक गिर जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और नाती भी छत के मलबे की चपेट में आ जाने से घायल हो गए हैं ।
एट की छोटी माता बस्ती में एक पुराने घर की छत रात में ढह पड़ी । गृह स्वामी मोहन सिंह उर्फ नाहर महाते ( 75 वर्ष ) और उनकी 70 वर्षीया पत्नी व 20 वर्षीय नाती बरामदे में सो रहे थे । मलबे के नीचे दब जाने से नाहर महाते की मौत हो गई । पत्नी और नाती पर भी मलबा गिरा जिससे वे भी घायल हो गए हैं ।







Leave a comment