उरई। गौ सेवा समिति के नेताओं ने न्यू गौशाला का निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। गौ सेवा समिति के मंत्री बाबा शिवदास आदि ने डीएम डा. मन्नान अख्तर को दिये  ज्ञापन में कहा कि नुनवई तहसील व परगना उरई जिला जालौन में न्यू गौशाला का निर्माण कराया जाए। कहा गया कि समिति के पास गौशाला के लिए भवन नहीं है। इस वजह से अन्ना जानवरों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गौशाला  भवन निर्माण हेतु उचित धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।


 

 

Leave a comment