जालौन-उरई। ब्लाक क्षेत्र के महिया खास में अभियान चलाकर साफ सफाई की। इसके साथ ही स्वच्छता से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, बच्चों व लोगों को शपथ भी दिलाई गई। बच्चों से कहा कि वह खाना खाने से पहले व शौच के बाद ठीक ढंग से हाथ को साबुन से धोये। वहीं आसपास भी साफ सफाई रखें।
गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से साफ सफाई का क्रम शुरू हुआ। जहां शिक्षकों से विद्यालय की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है, ताकि स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत के संकल्प को साकार किया जा सके। वहीं, विद्यालय में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और कहा कि जब तक इस अभियान में अधिक से अधिक ग्रामीण हिस्सेदारी नहीं करेंगे, तब तक इस अभियान को सार्थकता पूरी नहीं होगी। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव प्रधान, रुचि अग्रवाल प्रधानाध्यापक, जितेंद्र सिंह सहायक अध्यापक, मोहर सिंह, सुखराम आदि मौजूद रहे।







Leave a comment