
उरई । जालौन में श्रीरामलीला महोत्सव में नारद मोह, रावण अत्याचार लीला तथा मनु शतरूपा लीला का मंचन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड के महान कलाकारों ने जीवंत अभिनय कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला का शुभारंभ श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी द्वारा गणेश पूजन तथा आरती कर किया गया। रामलीला मंचन के प्रथम दृश्य में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। जबकि इसके बाद रावण को भगवान शिव की पूजा करते हुए दिखाया गया। जो शिवजी से वरदान प्राप्त कर जनता के बीच अत्याचार फैलाने लगा। रावण के अत्याचार से जनता कांप उठी और भगवान से रावण के अत्याचार से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करने लगी। हास्य कलाकार के रूप में बब्लू दीवाना ने अपने अभिनय से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा नृत्य कला में महिला नृत्यकार गुंजारानी लखनऊ ने अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं नारद का जीवंत अभिनय पंडित प्रयागनारायण दुवे गुरू, इन्द्र रमेश दुवे सिकरी राजा, कामदेव केके शुक्ला ने अपने अभिनय से लीला में चार चांद लगा दिए। तो वहीं व्यास व हरमोनियम वादक केशव पांडेय ने संगीत की धुनों पर सभी कलाकारों को नचाया। ढोलक अमोल सिंह राजपूत गोहन, नक्कारा राजू मास्टर, ने भी अपने-अपने वाद्य यंत्रों ताल व थपकी मारकर अपनी कला का उत्कृष्ट नमूना पेश किया।
ताड़का वध आज
जालौन। श्रीरामलीला महोत्सव में आज मुनि याचना, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार एवं गंगा पार लीला का मंचन बुंदेलखंड के महान कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी महेश स्वर्णकार, लोकेन्द्र यादव ने दी।






Leave a comment