उरई। कोंच कोतवाली अन्तर्गत ग्राम सेता से दो माह पूर्व प्रेमी संग घर से भागी विवाहिता को पुलिस ने नगर के निजी बस स्टैण्ड पर अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
मालूम हो कि 13 जुलाई को सेता निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी कपिल निवासी मोहल्ला मालवीय नगर कोंच के साथ घर का माल-मत्ता लेकर रफूचक्कर होने का आरोप लगाया था। थाने में जिसकी एफआईआर होने के बाद पुलिस उसकी पत्नी और प्रेमी को पकड़ने के लिए जाल बुन रही थी। सोमवार को उसे इसमें कामयाबी मिली। इसके साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रेमी कपिल दांव देकर भाग निकलने में कामयाब रहा।







Leave a comment