उरई। जालौन में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ताज मार्केट में ताश के पत्तों से हार-जीत के खेल में बाजी लगाई जा रही है। एसएसआई बृजनेश यादव ने मय फोर्स के छापा मारा जिसमें कई लोग भाग निकले। लेकिन रहीस, निसार, रिजवान और नासिर को पकड़ लिया गया है। इनके कब्जे से डेढ़ हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।





Leave a comment