उरई। पत्नी की बीमारी के बहाने नाबालिग साली को अपने यहां बुलाकर जीजा ने कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसका भाई साथ में शामिल रहा। साली ने घर पहुंचने पर जब जीजा की करतूत अपने बाप को बता दी तो नाराज होकर जीजा ने उसकी अंतरंग वीडियो क्लिप वाट्सएप पर डालकर चारों तरफ उसकी बदनामी फैला दी। पीड़ित किशोरी के पिता ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी शख्स ने अपनी बड़ी बेटी का विवाह 6 वर्ष पहले भिटारा गांव के युवक से किया था। इस वर्ष अप्रैल के महीने में उनका दामाद यह कहकर उनकी छोटी 15 वर्षीया पुत्री को लिवा ले गया कि उसकी दीदी की तबियत खराब है। वह रहेगी तो घर की देखभाल हो जायेगी। उसने अपने घर ले जाकर अपनी साली से भाई के साथ मिलकर कई दिन तक रेप किया। जिसकी जानकारी दामाद के पिता को भी रही। पीड़ित पिता ने बताया कि एक दिन उसकी पुत्री ने फोन करके उससे कहा कि उसे जल्द लिवा ले जायें। वह तत्काल दामाद के घर पहुंच गये और पुत्री को वापस लाये। लेकिन यह नही समझ पाये कि उनकी पुत्री इतनी घबराई हुई क्यों है। जब उन्होंने पुत्री से काफी पूंछा तब उसने पूरी बात बताई। इसके बाद उसने दामाद और उसके पिता को फोन पर जमकर फटकारा और कार्रवाई के लिए आगाह किया तो उसका समधी कहने लगा कि बात रफा-दफा करो, वे पैसे भी दे देंगे। इस पर वह और आगबबूला हो गया। लेकिन वह कुछ कर पाता इसके पहले ही दामाद ने उसे नीचा दिखाकर उसका मनोबल तोड़ने के लिए पुत्री के साथ अंतरंग दृश्यों के सीन वाट्सएप पर सारे रिश्तेदारियों में सेंड कर दिये। उसने प्रार्थनापत्र में दामाद उसके भाई और पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Leave a comment